Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में चलती सिटी बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा टल गया, जब सवारियों से भरी एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब गुरुगमन सिटी बस मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मारुति कुंज की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-51 क्षेत्र में बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे, महिला थाना के पास रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों और वाहनों की नियमित जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

Summer express, अनिल मांगा, फरीदाबाद | फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलौच में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनीष नाम के युवक पर कुछ लोगों ने हथौड़ों और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है,...
Summer Express - सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी से कुचला

सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी से कुचला

Summer express, सिरसा  | हरियाणा के सिरसा जिले के श्मशाबाद पट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सोनू नामक युवक पर कुछ हमलावरों ने उसके मोहल्ले में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला किया और बाद में उसे वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत...
Summer Express - पानीपत में खेत में मिला मजदूर का शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

पानीपत में खेत में मिला मजदूर का शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

Summer express, पानीपत  | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में सोमवार सुबह खेतों में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी धारदार...
Summer Express - नाबालिग से कथित थर्ड डिग्री का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मियों पर FIR

नाबालिग से कथित थर्ड डिग्री का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मियों पर FIR

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी के भिवाड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित रूप से थर्ड डिग्री यातना देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में यूआईटी थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर मारपीट...
Summer Express - गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या, महिला मित्र के कमरे से संदूक में मिला शव

गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या, महिला मित्र के कमरे से संदूक में मिला शव

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जिसका शव उसकी महिला मित्र के कमरे से संदूक के अंदर बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.