Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम,बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की चपेट में आ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिससे तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों में यह 35 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री अधिक है। खासकर ऊना जिले में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जिससे वहां भीषण गर्मी का असर स्पष्ट दिख रहा है। ऊना के साथ-साथ कांगड़ा और मंडी जिलों में अगले 24 घंटों तक लू चलने की संभावना बनी हुई है।हालांकि, इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश में मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट शुरू होगी।

मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। खासकर मध्य और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।हालांकि, विभाग ने ऊना, कांगड़ा और मंडी के लोगों को अगले 24 घंटों तक सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.