Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र: कांग्रेस का बहिष्कार, निलंबित विधायक जरनैल सिंह ने बिल का किया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई, लेकिन शुरुआत से ही सियासी टकराव देखने को मिला। कांग्रेस ने सत्र को असंवैधानिक बताते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया और विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर बैठक आयोजित की।

विशेष सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सत्र संवैधानिक मानकों के अनुरूप नहीं है और पार्टी इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ने के बाद महिला सशक्तिकरण से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का समग्र विकास तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलें। सीएम ने विपक्ष के वॉकआउट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के हित से जुड़े मुद्दे पर भी विपक्ष का रवैया निराशाजनक है।

दिलचस्प बात यह रही कि कांग्रेस के निलंबित विधायक जरनैल सिंह ने सदन में मौजूद रहकर प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और ऐसे प्रस्ताव का विरोध नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार के फैसले पर भी सवाल उठाए।

इस विशेष सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश किए जाने की भी तैयारी है, जिसके तहत ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए क्लर्क पद पर प्रमोशन कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। फिलहाल, सत्र को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव, आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव,आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

Summer express -: राहुल चावला , धर्मशाला-:कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार जिलों के करीब 30 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
Summer Express - औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में ₹50 की पेमेंट को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में ₹50 की पेमेंट को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज

ऊना, राकेश -:औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली ₹50 के भुगतान को लेकर एक युवक के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे...
Summer Express - Auto Draft

पंजाब में 25-27 मई तक बसों की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Summer express, चंडीगढ़ | पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। राज्य में 25 से 27 मई तक तीन दिन की बस हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिससे इस अवधि के दौरान परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। यह फैसला पंजाब रोडवेज,...
Summer Express - Auto Draft

PM मोदी का TMC पर हमला: बंगाल के विकास का विजन नहीं, महिलाओं और किसानों की अनदेखी का आरोप

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस...
Summer Express - रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/ शिमला-:रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। इस घटना में एक महिला, रितिका (उर्फ गुड़िया), की मौत हो गई, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.