Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में JJP की ‘छात्र हित महापंचायत’ शुरू, GJU विवाद पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, हिसार  | हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय विवाद और पुलिस के साथ हुई कथित तनातनी के विरोध में जननायक जनता पार्टी की ‘छात्र हित महापंचायत’ सोमवार को आयोजित की गई। इस महापंचायत में पार्टी के प्रमुख नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विरोध दर्ज कराने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टियां बांधीं।

महापंचायत में विभिन्न संगठनों और नेताओं की भागीदारी भी देखने को मिली। किसान नेता नरेश टिकैत और बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इसके अलावा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि और इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। INSO के प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों के हित में ‘फीस रेगुलेटरी बोर्ड’ गठित करने की मांग उठाई, ताकि निजी संस्थानों में फीस से जुड़े मुद्दों पर नियंत्रण किया जा सके।

इस आयोजन को देखते हुए हिसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पार्क के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही, किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए उन छह पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से अलग रखा गया, जिनके खिलाफ दुष्यंत चौटाला ने पहले शिकायत की थी। इनमें सीआईए इंचार्ज पवन कुमार और एसपी सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को GJU में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद यह विवाद शुरू हुआ था, जिसके चलते JJP नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला जब गिरफ्तारी देने जा रहे थे, तब उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई थी। हालांकि, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी को क्लीन चिट दिए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है।

फिलहाल, इस महापंचायत के जरिए JJP ने छात्र हितों और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.