धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव,आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

Summer express -: राहुल चावला , धर्मशाला-:कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार जिलों के करीब 30 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रजनी पाटिल ने बताया कि बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से किया गया था, जिसमें आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके माध्यम से ही पार्टी आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाती है।

रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी नाराजगी और समस्याओं को समझेंगे। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल एक लैंड लॉक राज्य है और पहले केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद अब बंद हो चुकी है, जिसके कारण प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस सरकार इस संकट से प्रदेश को बाहर निकालेगी।नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर उन्होंने बताया कि इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है और अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आपसी चर्चा के बाद लेंगे।गारंटियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता को सवाल पूछने का अधिकार है और सरकार भी समय आने पर जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और कई स्थानों पर इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.