Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की मर्यादा अनुसार विशेष अरदास कर गुरु महाराज से प्रधान सोही की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सेवा की शक्ति की कामना की गई। वातावरण पूर्णतः गुरुमयी रंग में रंगा नजर आया, जहां हर ओर श्रद्धा और सम्मान का भाव दिखाई दिया।

इस दौरान तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी दलीप सिंह ने प्रधान सोही को गुरु घर की परंपरा अनुसार सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधान जगजोत सिंह सोही का समूचे स्टाफ के साथ विशेष स्नेह और अपनापन है, जो उन्हें एक आदर्श नेतृत्वकर्ता बनाता है। उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसे प्रधान होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से गुरु घर की सेवा में समर्पित रहते हैं।

इस मौके पर सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह, मैनेजर दलीप सिंह पटेल,देवेंद्र सिंह, पापिंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरबंस सिंह तथा सभी सदस्यों ने भी प्रधान सोही को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।अंत में समूची संगत ने अरदास करते हुए यही कामना की कि गुरु महाराज प्रधान सोही को लंबी आयु प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार सेवा, समर्पण और श्रद्धा के साथ गुरु घर की सेवा करते रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.