Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने चौपाल निवासी अविनाश चौहान को 6.7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल और बैंक खातों की जांच की। जांच में सामने आया कि अविनाश नियमित रूप से बिहार के कुछ व्यक्तियों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर रहा था, जो इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा थे।मनी ट्रेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के हरदुआ गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों—विशाल यादव (20) और जय प्रकाश (27)—को गिरफ्तार किया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि विशाल यादव के बैंक खातों में पिछले पांच महीनों में करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन हुआ, जिसमें लगभग रोजाना नकदी निकाली जा रही थी। इससे बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क के संचालन की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस साल अब तक शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 111 मामले दर्ज कर 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, विभिन्न राज्यों से जुड़े 30 सप्लायरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता

राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम के चवर्ख पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता

मंडी , धर्मवीर-: राजनीति के चाणक्य और संचार क्रांति के मसीहा के रूप में विख्यात रहे स्व. पंडित सुखराम के देहावसान के चार वर्ष पूरा होने पर आज परिजनों की तरफ से चवर्ख पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित...
Summer Express - पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर...
Summer Express - शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...
Summer Express - तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की...
Summer Express - Auto Draft

कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव

Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.