Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का विवाद वायरल, नारनौल रोडवेज की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Summer express, नारनौल  | हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की एक बस में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच हुआ विवाद अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। दिल्ली से झुंझनूं रूट पर चल रही इस बस में ढाबे पर बस रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और तनावपूर्ण माहौल में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग की छवि को ठेस पहुंची है।

कंडक्टर जितेंद्र (C-82) के अनुसार, ड्राइवर विनोद कुमार (Spl-186) ने रेवाड़ी से सवारियां बैठाने से इनकार कर दिया और निर्धारित स्टॉप की बजाय अपनी मर्जी से ढाबे पर बस रोकने का दबाव बनाने लगा। जब कंडक्टर ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच बहस बढ़ गई। वायरल वीडियो में ड्राइवर को बस चलाते हुए कंडक्टर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है, जबकि बस में महिला यात्री भी मौजूद थीं।

कंडक्टर ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसे धमकाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं, झुंझनूं बस स्टैंड पहुंचने के बाद ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे झूठे एससी/एसटी केस में फंसाने की धमकी भी दी। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों ने दोनों कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई और समय पर बस संचालन की मांग की।

घटना के बाद कंडक्टर ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और संबंधित ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने भविष्य में उस ड्राइवर के साथ ड्यूटी न लगाने की भी अपील की है।

चलती बस में कर्मचारियों के बीच इस तरह का विवाद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रोडवेज प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...

वार्ड-5 के आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने साथियों सहित थामा चित्रा सरवारा का दामन

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी | अम्बाला छावनी की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी। वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि...

चम्बा में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: मानसून सीजन को देखते हुए जिला चम्बा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में सभी संचालकों, एजेंसियों और संबंधित हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी...

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से चलेगी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल के तहत बठिंडा से हरिद्वार के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.