Summer express, हमीरपुर, अरविंद | जिला के गांधी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस काफी धूमधाम के साथ बनाया गया। यहां पर 100 से ज्यादा छात्र एकत्रित हुए तथा प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल प्रबंधकों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि नृत्य सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं है बल्कि स्वस्थ जीवन का भी आधार है। बेहतर जीवन शैली के लिए नृत्य भी अहम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर गांधी चौक पर स्थानीय लोगों ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य की सराहना की ।
स्कूल की अध्यापिकाओं ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि नृत्य हमारे जीवन शैली में स्वास्थ्य सुधार का आधार है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्रों ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है कि नृत्य केवल कल नहीं है अपितु नृत्य को अपनाकर हम टेंशन से राहत पाने के अलावा स्वास्थ्य जीवन शैली भी अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति सहित नृत्य की विभिन्न शैलियों की प्रस्तुति छात्रों ने दी
स्कूल की छात्राओं ने बताया कि सभी ने एक साथ मिलकर गांधी चौक पर नृत्य कर एकता का प्रमाण दिया है। छोटी कक्षाओं से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने एक साथ मिलकर नृत्य किया।स्कूली छात्रों ने भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर छोटी कक्षाओं से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्र एकजुट से भाग ले रहे हैं और एकता का प्रमाण दे रहे हैं।