हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, 34 साल की सेवा का मिला सम्मान

Summer express, हमीरपुर  | हमीरपुर जिले के ढोह गांव निवासी भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र सिंह कंवर को बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिली है। उन्हें एयर कमोडोर से पदोन्नत कर एयर वाइस मार्शल बनाया गया है। करीब 34 वर्षों की उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के बाद हासिल हुई यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

भूपेंद्र सिंह कंवर की सफलता के साथ एक विशेष उपलब्धि भी जुड़ी है। वे सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के ऐसे पहले पूर्व छात्र हैं, जिन्होंने पहले एयर कमोडोर का पद हासिल किया और अब उसी संस्थान से एयर वाइस मार्शल बनने वाले भी पहले अधिकारी बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

पदोन्नति के बाद उन्होंने असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम मानी जा रही है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने अपने अनुशासन, मेहनत और समर्पण से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, जिससे हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल को उन पर गर्व है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.