Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में कचरे में लगी आग से भूमिगत केबल जली, बिजली निगम को ₹23.39 लाख का नुकसान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद में सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर सामने आया है। बड़खल चौक से सेक्टर-28 बाईपास रोड पर कचरे में लगी आग के कारण भूमिगत बिजली केबल जल गई, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई और निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

बिजली निगम के आकलन के मुताबिक इस घटना में केबल और पाइप को करीब 23.39 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। निगम ने इस नुकसान की भरपाई के लिए फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) से वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे बने एक गड्ढे में पिछले कई दिनों से कचरा डाला जा रहा था। इसी कचरे में आग लगने से पास से गुजर रही भूमिगत केबल जल गई। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित गड्ढे को भरने की जिम्मेदारी एफएमडीए की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

बिजली निगम के अधिकारियों ने बिना समन्वय के केबल के पास गड्ढा खोदने पर नाराजगी जताई है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

इस घटना के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। नहर पार भारत कॉलोनी, इंदिरा कॉम्प्लेक्स, पल्ला, तिलपत, सेहतपुर, अगवानपुर, एनआईटी संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, जवाहर कॉलोनी, शिवदुर्गा विहार, दयाल बाग और सूरजकुंड क्षेत्र में घंटों बिजली बाधित रही।

बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 24 घंटे के भीतर 2400 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति पर भी असर पड़ने की बात कही और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की मांग की।

अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि सबसे पहले वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल की गई, उसके बाद नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एफएमडीए को नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी बिजली से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.