Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1.5 करोड़ के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

Summer express, चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी में बीमा क्लेम की मोटी रकम हासिल करने के लिए पति की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी अन्नू और उसके प्रेमी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अन्नू ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लालच में अपने पति प्रदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की शुरुआत एक कथित सड़क हादसे से हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवाला गांव के पास स्कूटी सवार प्रदीप और मुकेश घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रदीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जबकि मुकेश को मामूली चोटें आई थीं।

शुरुआत में इसे हादसा मानकर मामला दर्ज किया गया, लेकिन बाद में प्रदीप की बहन की शिकायत पर साजिश का खुलासा हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि अन्नू ने तीन माह के भीतर पति के नाम पर 60-60 लाख रुपये की दो बीमा पॉलिसियां करवाई थीं, जिनमें वह खुद नॉमिनी थी। इसके अलावा जमीन सौदे से मिली लाखों रुपये की रकम भी उसके पास थी।

पुलिस के अनुसार, अन्नू और मुकेश के बीच पिछले साल सितंबर में कोर्ट परिसर में मुलाकात हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। फरवरी में दोनों ने मिलकर प्रदीप को मारने की योजना बनाई। आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को पैसे देकर हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची।

योजना के तहत प्रदीप को मुकेश के साथ भेजा गया, जहां उसे वाहन से कुचलकर मारने की कोशिश की गई। हालांकि मामले में साजिश का पर्दाफाश हो गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - चंडीगढ़ में गीता भुक्कल ने संसदीय प्रक्रियाओं और विपक्ष की भूमिका पर दिया जोर

चंडीगढ़ में गीता भुक्कल ने संसदीय प्रक्रियाओं और विपक्ष की भूमिका पर दिया जोर

Summer express, अंकुर  कपूर , चंडीगढ़ I चंडीगढ़ में हरियाणा की झज्जर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस नेता गीता भुक्कल ने विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय समितियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने...
Summer Express - IGMC के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

IGMC के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से...
Summer Express - Auto Draft

पलवल में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही टीमें

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल I पलवल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नवजात शिशु से लेकर पांच साल तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करना है। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि...
Summer Express - चम्बा के तीन नगर निकायों में चुनावी प्रक्रिया तेज,17 मई को मतदा

चम्बा के तीन नगर निकायों में चुनावी प्रक्रिया तेज,17 मई को मतदा

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के तीन नगर निकायों में चुनाव करवाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इनमें चम्बा और डलहौज़ी की नगर परिषदें तथा चुवाड़ी नगर पंचायत शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 2 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद 4 मई को...
Summer Express - सिरसा में सनसनी: दोस्ती बनी दुश्मनी, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूर की ईंट मारकर हत्या

सिरसा में सनसनी: दोस्ती बनी दुश्मनी, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूर की ईंट मारकर हत्या

Summer express,सिरसा I हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया। साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.