Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में विश्व हिंदू परिषद का सरकार पर हमला:मंदिर प्रबंधन, ‘लैंड जिहाद’ और धर्मांतरण पर उठाए सवाल

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंदिरों के सरकारी नियंत्रण से लेकर कथित ‘लैंड जिहाद’ और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे ने कहा कि प्रदेश में मंदिरों का प्रबंधन सरकार के बजाय हिंदू समाज के हाथों में होना चाहिए। उनका तर्क था कि अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का संचालन उनके समुदाय द्वारा किया जाता है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकारी नियंत्रण में हैं। इसे उन्होंने “धार्मिक असमानता” करार देते हुए कहा कि मंदिरों को समाज को सौंपा जाना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि इन मंदिरों में हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में होना चाहिए। प्रशासनिक खर्चों में इस धन के उपयोग पर उन्होंने आपत्ति जताई। परांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तब भी विश्व हिंदू परिषद इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

प्रेस वार्ता में ‘लैंड जिहाद’ का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण हो रहे हैं। संजौली, मंडी सहित अन्य स्थानों का हवाला देते हुए संगठन ने सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा परिषद ने राज्य में कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि इन घटनाओं से समाज में असुरक्षा और असंतोष का माहौल बन रहा है, जबकि सरकार इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखा रही।विश्व हिंदू परिषद

 ने चेतावनी दी कि यदि इन सभी मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।परिषद के अनुसार, इन मंदिरों में हर वर्ष 200 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा प्राप्त होता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में 37 मंदिरों की कुल आय 200.59 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि लगभग 346.26 करोड़ रुपये की राशि सावधि जमा खातों में है। मंदिरों के पास सोना-चांदी की भी पर्याप्त मात्रा मौजूद है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.