Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में चुनावी माहौल के बीच दुखद घटना, पार्षद प्रत्याशी के बेटे ने की आत्महत्या

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में निकाय चुनाव की हलचल के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव और नगर निगम चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संतोष कादियान के 32 वर्षीय बेटे नवीन ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के चौबारे में फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नवीन पिछले कई दिनों से अपनी मां के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर वह लगातार प्रचार कार्यों में व्यस्त था। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले भी वह देर तक पोस्टर और बैनर लगाने में जुटा रहा। सुबह वह अपनी मां को चुनाव कार्यालय छोड़कर घर लौटा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नवीन कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। करीब ढाई महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा था। इसके अलावा वह डायबिटीज से भी पीड़ित था। वह शादीशुदा था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं।

मां संतोष कादियान ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था और सुबह तक नवीन सामान्य व्यवहार कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह कदम उसने क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि संतोष कादियान इस बार पार्टी से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के बीच हुई इस घटना ने उनके समर्थकों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.