Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में नीट यूजी  परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां,पांच केंद्र निर्धारित

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:जिला में 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी-2026) के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इसी संदर्भ में जिला प्रशासन ने एक अहम बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं और परीक्षार्थियों की सुगम आवाजाही पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, परीक्षा केंद्र समन्वयक तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों को समय पर उनके केंद्रों तक पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया जाए।इसके अलावा परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेंगे और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.