Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर हथौड़ा हमला, पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड

Summer express, अनिल मांगा , फरीदाबाद  | जिले में एक युवक पर हथौड़े से हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से उनकी परेड कराई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर उन्हें उसी स्थान पर घुमाया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए।

घटना 26 अप्रैल की है, जब गांव फतेहपुर बिल्लौच में 19 वर्षीय मनीष पर तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसे घेरकर हथौड़े और लाठी-डंडों से उसके पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी टांग की हड्डी टूट गई। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक आरोपी हथौड़े से वार करता दिखाई दिया, जबकि अन्य डंडों से हमला कर रहे थे।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल के बाघोला क्षेत्र से दो मुख्य आरोपी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी वारदात के बाद अलग-अलग स्थानों पर छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित की रिश्ते की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी और इसी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गांव फतेहपुर बिल्लौच लाकर घटनास्थल पर उनकी परेड कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पलवल में किसानों के लिए खरीफ फसलों पर कार्यशाला, आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

पलवल में किसानों के लिए खरीफ फसलों पर कार्यशाला, आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | पलवल  जिले के गांव सिहोल स्थित धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में शुक्रवार को किसानों के लिए एक दिवसीय किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खरीफ फसलों विशेषकर मूंग, कपास और गन्ना की उन्नत खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ...
Summer Express - बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर हथौड़ा हमला, पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड

बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर हथौड़ा हमला, पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड

Summer express, अनिल मांगा , फरीदाबाद  | जिले में एक युवक पर हथौड़े से हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से उनकी परेड कराई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर उन्हें उसी स्थान पर घुमाया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया...
Summer Express - जमीन के नीचे क्या-क्या है,सबकुछ बता देगा आईआईटी का एनसीएम, इंसानी मदद की भी नहीं होगी जरूरत

जमीन के नीचे क्या-क्या है,सबकुछ बता देगा आईआईटी का एनसीएम, इंसानी मदद की भी नहीं होगी जरूरत

Summer express/मंडी , धर्मवीर -:जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा। आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके...
Summer Express - फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट, CCTV में घटना कैद

फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट, CCTV में घटना कैद

Summer express,फरीदाबाद। सेक्टर-29 इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने मामूली विवाद के चलते 75 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में...
Summer Express - कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,4.40 किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,4.40 किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला ,राहुल चावला,-:कांगड़ा जिला में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.