Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब आयात शुल्क में प्रस्तावित कमी से बागवानों की चिंता बढ़ी, राठौर ने उठाए अहम सवाल

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के बागवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष गंभीर चिंताएं रखी हैं। कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन अभियान के दौरान हुई कार्यशाला में यह विषय खास तौर पर सामने आया।

राठौर ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत सेब पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करने की योजना बनाई जा रही है। उनका मानना है कि यदि ऐसा होता है तो इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों पर पड़ेगा। सस्ते आयातित सेब भारतीय बाजार में आने से स्थानीय उत्पादकों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा, जिससे उनकी आय और आजीविका प्रभावित हो सकती है।उन्होंने जानकारी दी कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ करीब चार घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें इन सभी मुद्दों को विस्तार से रखा गया। राठौर ने कहा कि इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना बेहद जरूरी है, ताकि केंद्र सरकार तक बागवानों की आवाज पहुंच सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के सांसदों ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे बागवानों में निराशा का माहौल है।

इसके अलावा, राठौर ने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग एक हजार रुपये तक हुई वृद्धि पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे होटल और ढाबा संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा, क्योंकि खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि आने वाले समय में घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं।वहीं, हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को हुए नुकसान पर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। राठौर ने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराया जाए और बागवानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रभावित किसानों और बागवानों के ऋण की अदायगी पर कुछ समय के लिए रोक लगाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.