Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार इस हफ्ते रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, निवेशकों की नजर IIP, PMI और वैश्विक संकेतों पर

नई दिल्ली | इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल कई अहम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर रहने वाली है। विश्लेषकों का मानना है कि भारत और अमेरिका से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़े, अमेरिकी व्यापार नीतियों से जुड़ी खबरें, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियाँ बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

30 जून से खुलेगा आर्थिक आंकड़ों का सिलसिला

हफ्ते की शुरुआत 30 जून को भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) के मई महीने के आंकड़ों से होगी। इसके बाद 1 जुलाई को जून महीने का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और 3 जुलाई को सर्विस सेक्टर पीएमआई डेटा जारी होगा। ये आंकड़े देश के आर्थिक स्वास्थ्य और कारोबार गतिविधियों की गति का संकेत देंगे।

बीते हफ्ते बाजार में दिखी मजबूती

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में अच्छा खासा उछाल देखा गया। मिडिल ईस्ट में तनाव घटने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंसेक्स में करीब 1,650 अंक (2%) और निफ्टी में लगभग 525 अंक की तेजी दर्ज हुई। शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स ने चार दिन में कुल 2,162 अंक और निफ्टी ने 665 अंकों की बढ़त दर्ज की।

इन संकेतों पर रहेगी निवेशकों की नजर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस हफ्ते निवेशक अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर भी नजर बनाए रखेंगे। इनसे वैश्विक आर्थिक सुधार की दिशा का संकेत मिलेगा।

विशेषज्ञों की राय

  • विनोद नायर, रिसर्च हेड, जियोजित फाइनेंशियल: “IIP और अमेरिकी नौकरियों से जुड़े आंकड़े बाजार की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएंगे। निवेशक फिलहाल डेटा ड्रिव ट्रेंड का इंतजार कर रहे हैं।”
  • सिद्धार्थ खेमका, रिसर्च हेड, मोतीलाल ओसवाल: “बाजार में स्थिर तेजी बने रहने की संभावना है, जिसे एफआईआई निवेश और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ताओं से समर्थन मिल सकता है।”
  • अजीत मिश्रा, एसवीपी रिसर्च, रेलिगेयर ब्रोकिंग: “इस हफ्ते IIP, PMI, मॉनसून की स्थिति और एफआईआई निवेश पैटर्न जैसे हाई-इम्पैक्ट संकेतकों से बाजार की लय तय होगी।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.