Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवशयनी एकादशी 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि और धार्मिक महत्व

29 June, 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। यह दिन धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।

देवशयनी एकादशी 2025: तिथि और पूजा मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 5 जुलाई 2025, शनिवार, शाम 6:58 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 6 जुलाई 2025, रविवार, रात 9:14 बजे
  • उदया तिथि अनुसार व्रत की तिथि6 जुलाई 2025 (रविवार)

व्रत पारण (उपवास खोलने) का समय

  • तिथि: 7 जुलाई 2025, सोमवार
  • समय: सुबह 5:29 बजे से 8:16 बजे तक

धार्मिक महत्त्व

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ होता है, जो कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलता है। इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। इसलिए चार महीनों तक विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ संस्कार वर्जित माने जाते हैं। इस समय भक्ति, साधना और सात्विक जीवन का विशेष महत्व होता है।

देवशयनी एकादशी पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • ❌ तुलसी के पत्ते न तोड़ें – यह निषेध है, इससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।
  • ❌ काले वस्त्र न पहनें – यह दिन के लिए अशुभ माना जाता है।
  • ❌ तामसिक भोजन न करें – मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, बैंगन का त्याग करें।
  • ❌ तेल और मसालेदार भोजन से बचें।
  • ✅ तन और मन दोनों को रखें सात्विक।
  • ✅ घर की सफाई और वातावरण को रखें शुद्ध।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.