Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में मानसून की जोरदार एंट्री, 10 घंटे की बारिश से शहर की रफ्तार थमी, 55 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटा

लुधियाना | पंजाब में 25 जून को दस्तक देने वाले मानसून ने लुधियाना में अपना असर जमकर दिखाया। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक करीब 10 घंटे तक लगातार हुई बारिश ने महानगर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बारिश के कारण शहर की अधिकांश सड़कें पानी में डूब गईं और जगह-जगह जलभराव के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

लगातार बरसात के कारण शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि पिछले 55 वर्षों में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। इससे पहले गर्मियों में इतना कम अधिकतम तापमान 1970 के बाद कभी नहीं रिकॉर्ड किया गया था।

बारिश ने जहां लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल भी खोल दी। सड़कों पर भरे पानी में कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोग उन्हें स्टार्ट करने में मशक्कत करते नजर आए। शहरवासियों ने सवाल उठाया कि स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले लुधियाना में आज भी बारिश का पानी निकालने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम विशेषज्ञ डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि इस दौरान शहर में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. किंगरा के मुताबिक, अब तक गर्मियों के दौरान दर्ज सबसे कम अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जिसे इस बार मानसून ने पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में लुधियाना सहित आसपास के क्षेत्रों में और बारिश व तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.