Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में SC वर्ग के 505 परिवारों को 8.72 करोड़ की कर्ज माफी, 140 को आशीर्वाद स्कीम का लाभ

चंडीगढ़ |  पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 505 जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देते हुए करीब 8 करोड़ 72 लाख रुपये की कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। इसी कार्यक्रम में “आशीर्वाद स्कीम” के अंतर्गत 140 लाभार्थियों को प्रत्येक 51,000 रुपये की दर से कुल 71.40 लाख रुपये की मंजूरी राशि भी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राज्य का बजट आम लोगों के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

डॉ. कौर ने जानकारी दी कि यह कर्ज माफी पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम (PSCFC) द्वारा 31 मार्च 2020 तक दिए गए कर्जों पर लागू होगी। इससे एससी वर्ग और दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। सरकार इन सभी लाभार्थियों को “नो ड्यूज” सर्टिफिकेट भी जारी कर चुकी है।

राज्य सरकार 30 अप्रैल 2025 तक के बकाया मूलधन, ब्याज और पेनल्टी सहित पूरा भुगतान PSCFC को करेगी। साथ ही निगम के नियमों के अनुसार कर्ज माफी के बाद इन लाभार्थियों से किसी भी तरह की वसूली नहीं की जाएगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि मानकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कदम उसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.