टांडा उड़मुड़ | शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में पेशी को देखते हुए पंजाब पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए टांडा क्षेत्र के कई प्रमुख अकाली नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया।
पुलिस ने सुबह 5 बजे से ही जिला प्रधान लखविंदर सिंह लखी, पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, हलका टांडा इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर, यूथ नेता सरबजीत सिंह मोमी समेत कई अन्य अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया। खबर लिखे जाने तक सभी नेता घरों में नजरबंद थे।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई इसलिए की गई ताकि ये नेता मजीठिया की पेशी के दौरान चंडीगढ़ न पहुंच सकें और किसी तरह की राजनीतिक हलचल या विरोध प्रदर्शन न हो।
जब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह कदम पंजाब सरकार के निर्देश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।