Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन दशक बाद बड़ी कामयाबी: मदुरै रथयात्रा बम साजिश का मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

चेन्नई | तमिलनाडु पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2011 में भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के दौरान मदुरै में पाइप बम विस्फोट की साजिश रचने वाला फरार आतंकी अबूबकर सिद्दीकी आखिरकार 30 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में उसके ठिकाने से पकड़ा गया।

तमिलनाडु के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, अबूबकर सिद्दीकी दक्षिण भारत में कई बड़े बम धमाकों का वांछित आरोपी रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

एक और भगोड़ा भी दबोचा गया

अबूबकर के साथ तिरुनेलवेली जिले का एक और फरार आरोपी मोहम्मद अली उर्फ यूनुस उर्फ मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर विभिन्न आतंकी घटनाओं और सांप्रदायिक हत्याओं में शामिल होने के आरोप हैं। ये दोनों पिछले तीन दशकों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

किन मामलों में था आरोपी

60 वर्षीय अबूबकर सिद्दीकी पर कई सनसनीखेज मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं:

  • 1995 में चेन्नई के चिंताद्रिपेट में हिंदू मुन्नानी के दफ्तर पर बम हमला
  • नागौर में हिंदू कार्यकर्ता टी. मुथुकृष्णन को निशाना बनाकर भेजा गया पार्सल बम
  • 1999 में चेन्नई के एग्मोर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय समेत तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और केरल के कई अन्य स्थानों पर बम विस्फोट

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिस पर काफी समय से काम चल रहा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.