Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खरगे का मोदी सरकार पर हमला: बोले- डिजिटल इंडिया के दावे अधूरे, हकीकत में बढ़ा कर्ज और घटा भरोसा

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन पर सवाल उठाते हुए इसे अधूरा और दिखावटी बताया। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के वादे जितने बड़े थे, जमीनी हकीकत उतनी ही निराशाजनक है।

खरगे ने आरोप लगाया कि डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने के बावजूद लाखों गांव अभी भी ब्रॉडबैंड से वंचित हैं और सरकार की ओर से पारदर्शिता व डेटा निजता को लेकर किए गए दावे खोखले साबित हुए हैं।

भारतनेट परियोजना पर उठाए सवाल

खरगे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (एक्स) में लिखा, “मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया के दावे फर्जी निकले।” उन्होंने बताया कि सरकार ने भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत 6.55 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 2.02 लाख गांवों तक ही कनेक्टिविटी पहुंच पाई है — यानी करीब 65 फीसदी गांव अब भी इंतजार में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना की डेडलाइन को 11 सालों में आठ बार बढ़ाया जा चुका है, जिससे सरकार की गंभीरता पर सवाल उठते हैं।

BSNL-MTNL पर बढ़ते कर्ज का मुद्दा

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL की खराब वित्तीय हालत को भी उजागर किया। उनके मुताबिक, मार्च 2014 में BSNL पर 5,948 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो मार्च 2024 तक बढ़कर 23,297 करोड़ रुपये हो गया है — यानी 291.7% की बढ़ोतरी। वहीं, MTNL का कर्ज भी इसी अवधि में 136.2% बढ़कर 33,568 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

5G बनाम BSNL का 4G संकट

खरगे ने सरकार की तकनीकी तैयारियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब निजी कंपनियां 5G नेटवर्क पर तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं, तब BSNL अभी तक अपना 4G नेटवर्क स्थापित नहीं कर सका है। एक लाख 4G टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से एक तिहाई अब भी नहीं लगाए गए हैं।

डिजिटल बहिष्कार’ का आरोप

खरगे का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में समाज के वंचित तबके को दरकिनार कर दिया गया है, जो एक प्रकार से ‘डिजिटल बहिष्कार’ जैसा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ 0.73 फीसदी ग्राम पंचायतों में ही वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है, जो दर्शाता है कि डिजिटल इंडिया सिर्फ कागजों पर ही मजबूत दिखता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.