Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़: NPS लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, हाईकोर्ट का हरियाणा सरकार और KUK को निर्देश

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) को एक अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे उन शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दें जिनकी नियुक्ति नई पेंशन स्कीम (NPS) के लागू होने से पहले विज्ञापित पदों के तहत हुई थी। यह आदेश जस्टिस त्रिभुवन दहिया की एकल पीठ ने दिया है।

मनमानी के लिए 5 लाख रुपये का जुर्माना

कोर्ट ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय की कार्यशैली को मनमाना और गैर-तार्किक करार देते हुए दोनों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 4 लाख रुपये राज्य सरकार और 1 लाख रुपये विश्वविद्यालय को याचिकाकर्ता शिक्षकों को मुकदमे का खर्च देना होगा।

2006 से पहले विज्ञापन, नियुक्ति और OPS का दायरा

याचिकाकर्ता शिक्षक मई 2006 से नवंबर 2006 के बीच नियुक्त हुए थे। उन दिनों कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 1997 की कर्मचारी पेंशन योजना (OPS) लागू थी। हालांकि, 1 जनवरी 2006 से राज्य सरकार ने NPS लागू कर दिया, जिसे बाद में विश्वविद्यालयों ने भी अपनाया।

केंद्र और राज्य सरकार की अधिसूचना से बढ़ा विवाद

मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि NPS लागू होने से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को OPS का विकल्प दिया जा सकता है। हरियाणा सरकार ने मई 2023 में इसी के अनुरूप अधिसूचना जारी की, लेकिन जुलाई 2023 में विश्वविद्यालयों को इस पर अमल से रोक दिया, जिससे स्थिति उलझ गई।

कोर्ट का दो टूक फैसला

हाईकोर्ट ने माना कि जब नियुक्तियां OPS लागू रहते की गई थीं, तो नियुक्त कर्मचारियों को इस योजना से वंचित करना गलत है। कोर्ट के निर्देशों के बाद अब राज्य सरकार और विश्वविद्यालय को इन शिक्षकों को OPS का लाभ देना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.