Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला चुनाव: 1200 पुलिसकर्मी तैनात, संवेदनशील बूथों पर कमांडो निगरानी

Summer express, पंचकूला | पंचकूला नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।

सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, जिले में कुल 85 स्थानों पर 204 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर 36 बूथों को संवेदनशील और 59 बूथों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला कर्मियों और स्वैट कमांडो की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीयर गैस टीमें भी रिजर्व में रखी गई हैं।

जिले की सीमाओं पर पांच अंतरराज्यीय नाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, जबकि चुनाव से 48 घंटे पहले शहर में 20 विशेष नाके स्थापित किए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को 55 बॉडी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा 12 पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी और ईआरवी, पीसीआर व राइडर वाहन भी अलर्ट मोड पर रहेंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध शराब और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.