Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार: नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू करने की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 543 लोकसभा सीटों के आधार पर तुरंत लागू करने की मांग उठाई। लांबा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने में देरी कर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत ‘चलो संसद’ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाएं संसद का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगी। इसके साथ ही 10 लाख महिलाओं द्वारा नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगें दर्ज कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आज से एक मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा।अल्का लांबा ने परिसीमन के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2026 में नई जनगणना प्रस्तावित है, तो 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया कदम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला आरक्षित सीटों पर हिमाचल की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए महिला पार्षदों को विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष टैलेंट हंट अभियान भी शुरू करने की योजना है।

महंगाई के मुद्दे पर भी महिला कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया। लांबा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है और आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, तो महिलाएं सड़कों पर उतरकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.