Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाई चांदी,दर्शन स्थल का हुआ सौंदर्यीकरण

Summer express/चिंतपूर्णी , विकास -:चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धा और भक्ति का एक और अनूठा उदाहरण सामने आया है। पंजाब के अमृतसर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में करीब पांच किलो चांदी अर्पित कर विशेष सेवा करवाई। इस सेवा के तहत मंदिर के दर्शन स्थल को नए रूप में सजाया गया, जिससे उसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ गया है।

श्रद्धालुओं ने उस स्थान पर चांदी चढ़ाने का कार्य करवाया, जहां पुजारी खड़े होकर भक्तों को माता के दर्शन करवाते हैं। यहां लगी लोहे की पाइपदार रेलिंग को चांदी से मढ़वाकर उसे नया और दिव्य स्वरूप दिया गया। इस धार्मिक कार्य को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया गया, जिसे मंदिर के पुजारी जीत लाल कालिया और विनोद कालिया ने संपन्न करवाया।पूजा के बाद देर रात चांदी लगाने का कार्य आरंभ हुआ और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बताया गया कि पहले लगी चांदी समय के साथ खराब हो चुकी थी, जिसे सावधानीपूर्वक हटाकर मंदिर के दानपात्र में सुरक्षित जमा करवा दिया गया। इसके बाद नई चांदी को नियमों के अनुसार स्थापित किया गया।

इस पूरे कार्य की निगरानी पूर्व सैनिक इंचार्ज विधि चंद ने की। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के प्रति भक्तों की आस्था बेहद गहरी है और श्रद्धालु समय-समय पर इस तरह के सेवा कार्य करवाते रहते हैं।मंदिर प्रशासन ने इस योगदान के लिए श्रद्धालुओं का आभार जताया और कहा कि यह सेवा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि मंदिर की गरिमा को भी बढ़ाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला में सीडब्ल्यूई रेसलिंग शो का धमाल, द ग्रेट खली ने युवाओं को फिटनेस अपनाने का दिया संदेश

धर्मशाला में सीडब्ल्यूई रेसलिंग शो का धमाल, द ग्रेट खली ने युवाओं को फिटनेस अपनाने का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में शुक्रवार को CWE रेसलिंग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए रेसलरों ने शानदार मुकाबले पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के...
Summer Express - धर्मशाला में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,मानहानि नोटिस की चेतावनी

धर्मशाला में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,मानहानि नोटिस की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए मानहानि नोटिस भेजने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं।उन्होंने कहा कि संबंधित भाजपा नेता को...
Summer Express - गुरप्रीत हत्याकांड पर सख्त हुए मंत्री अनिल विज, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

राष्ट्रीय मुद्दों पर अनिल विज का हमला, अदालत से लेकर पेट्रोल-डीजल कीमतों तक रखी राय

Summer express/अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कई अहम राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर लगाए...
Summer Express - IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही...
Summer Express - डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.