Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में सनसनी: पुलिस चौकी के पास मिला युवक का कंकाल, 18 अप्रैल से था लापता

Summer express, फतेहाबाद  | फतेहाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुरु नानकपुरा पुलिस चौकी के समीप खेतों में एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव अहरवां निवासी विरसा के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान की।

जानकारी के अनुसार, विरसा 18 अप्रैल को घर से सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले ही दिन, 19 अप्रैल को सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस को गुरु नानकपुरा चौकी के सामने खेतों में एक मानव खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने खोपड़ी को नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और खोपड़ी की पहचान विरसा के रूप में की। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में खोजबीन की, जहां अलग-अलग स्थानों से शरीर के अन्य अवशेष भी बरामद किए गए।

परिजनों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नशे से जुड़े विवाद के चलते विरसा की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने सभी अवशेषों को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजन जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच शिमला में सफाई व्यवस्था चरमराई, सेहब  कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी चिंता

स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच शिमला में सफाई व्यवस्था चरमराई, सेहब  कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी चिंता

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला शहर में स्वच्छता व्यवस्था एक बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। नगर निगम शिमला के अंतर्गत कार्यरत सेहब कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का असर शहर में पहले ही दिन साफ दिखाई देने लगा, जहां कई इलाकों से कूड़ा नहीं उठाया गया।...
Summer Express - अनाथ हुई दो बहनों को मिला परिवार का सहारा, मामा ने संभाली जिम्मेदारी

अनाथ हुई दो बहनों को मिला परिवार का सहारा, मामा ने संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ऊना, राकेश -:जिला ऊना में माता-पिता को खो चुकी दो मासूम बहनों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण जगी है। गांव ठठल की रहने वाली आंचल चौधरी और उसकी छोटी बहन वेदिका को उनके मामा डॉ. नवदीप कुमार का सहारा मिल गया है। दोनों बच्चियों की कस्टडी अब आधिकारिक रूप से उनके...
Summer Express - तेल कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई की चिंता, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

तेल कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई की चिंता, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:मिडिल-ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। हरियाणा...
Summer Express - गुरुग्राम पुलिस चौकी में युवक का हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गुरुग्राम पुलिस चौकी में युवक का हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Summer express/गुरुग्राम-:गुरुग्राम में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिस चौकी के भीतर बैठकर चौकी इंचार्ज को खुलेआम चुनौती देता दिखाई दे रहा है। मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र की एसपीआर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। युवक ने...
Summer Express - सिरसा में बढ़ी ईंधन कीमतों से लोगों की चिंता गहरी, घरेलू बजट पर बढ़ा दबाव

सिरसा में बढ़ी ईंधन कीमतों से लोगों की चिंता गहरी, घरेलू बजट पर बढ़ा दबाव

Summer express/सिरसा, विजय जसूजा -:हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दामों में इजाफा होने से लोगों के दैनिक खर्चों पर सीधा असर पड़ रहा है। वाहन चालकों से लेकर व्यापारियों और गृहिणियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.