Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला परिषद चुनाव: प्रत्याशी बदलाव पर भाजपा जिला संगठन अनजान, फिर भी जीत का दावा

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर प्रत्याशियों में किए गए बदलाव पर जिला संगठन ने अनभिज्ञता जताई है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने स्पष्ट कहा कि तीन वार्डों में प्रत्याशी बदलने को लेकर न तो जिला संगठन को कोई जानकारी दी गई और न ही इस पर कोई चर्चा हुई।उन्होंने बताया कि पहले जिला संगठन ने आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी थी। उसी के आधार पर 19 वार्डों की सूची जारी की गई, लेकिन बाद में तीन वार्डों में अचानक बदलाव कर दिए गए, जिसकी जानकारी जिला स्तर पर नहीं थी।

नाम बदलने के पीछे किसी दबाव की संभावना पर बन्याल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं, वे सभी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और अब तक किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया है।

भाजपा ने दावा किया है कि जिला परिषद चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। बन्याल ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है, जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा।गौरतलब है कि सुजानपुर के उहल वार्ड से पहले ज्योति ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह मंगलेश ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसी तरह ताल वार्ड से सुशील कुमार की जगह अजय चंदेल को और बड़सर के बिझड़ी वार्ड से रवि कुमार की जगह विकास कुमार को टिकट दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.