Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों को नहीं मिलेगा 60 साल तक सेवा विस्तार, हाईकोर्ट ने याचिकाएं कीं खारिज

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा के दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले कर्मचारी अब 60 वर्ष की आयु तक नौकरी जारी नहीं रख सकेंगे। अदालत ने राज्य सरकार के नए नियमों को वैध ठहराते हुए सेवा विस्तार की मांग से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।

दरअसल, हरियाणा सरकार ने 3 फरवरी 2026 को ‘हरियाणा सिविल सेवा (जनरल) नियम, 2016’ में संशोधन किया था। इस बदलाव के तहत दिव्यांग कर्मचारियों को मिलने वाला दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया। पहले ऐसे कर्मचारियों को 58 वर्ष की सामान्य सेवानिवृत्ति आयु के बाद 60 वर्ष तक सेवा में बने रहने की सुविधा दी जाती थी।

इस फैसले को चुनौती देते हुए श्याम लाल शर्मा समेत कई कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्हें पुराने नियमों के तहत पहले ही 60 वर्ष तक सेवा का लाभ मिल चुका था और नए नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि ग्रुप-डी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को अभी भी 60 वर्ष तक सेवा का लाभ दिया जा रहा है, जिससे समानता के अधिकार का उल्लंघन होता है।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की अदालत ने कर्मचारियों की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु तय करना सरकार की नीतिगत और प्रशासनिक शक्तियों के दायरे में आता है तथा राज्य सरकार को सेवा शर्तों में बदलाव करने का पूरा अधिकार है।

अदालत ने अपने फैसले में ‘रजनीश कुमार बनाम हरियाणा सरकार’ मामले में डिवीजन बेंच के पुराने निर्णय का भी हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि संशोधित नियम वर्तमान कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। ऐसे में 3 फरवरी 2026 के बाद कोई भी कर्मचारी 58 वर्ष से अधिक सेवा जारी रखने का कानूनी दावा नहीं कर सकता।

इस फैसले के बाद राज्य के सैकड़ों दिव्यांग कर्मचारियों को तय समय से दो साल पहले ही सेवानिवृत्त होना पड़ेगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक सुधारों और नई नीतियों के तहत लिया गया है। वहीं हाईकोर्ट ने न्यायिक अनुशासन का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी पीठ के फैसले को ही आधार माना जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.