Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम की मार से बागवानी-किसानी प्रभावित! नुकसान के आकलन के बाद राहत पर होगा निर्णय- जगत नेगी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम और मई महीने में भी बनी हुई ठंड ने बागवानी और कृषि क्षेत्र को प्रभावित किया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही राहत को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कहा कि शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का असर फलों की फसलों पर साफ देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण फ्लावरिंग प्रभावित हुई है, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है।

जगत नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से राहत राशि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन यह सहायता सीमित होती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लगातार आग्रह किया जा रहा है कि वेदर बेस्ड फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक बागवानों को जोड़ा जाए। प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख बागवान हैं, लेकिन इनमें से 75 हजार से भी कम लोगों ने फसल बीमा करवाया है। जिन किसानों और बागवानों ने बीमा लिया, उन्हें नुकसान की स्थिति में बेहतर सहायता मिली है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रदेश सरकार ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रभावित लोगों और बागवानों को केंद्र से मिलने वाली राहत से कई गुना अधिक सहायता प्रदान की थी। हालांकि हर बार उसी स्तर पर राहत देना संभव नहीं हो पाएगा।

वहीं, नगर निगम, पंचायत और जिला परिषद चुनावों को लेकर जगत नेगी ने कहा कि अभी चुनाव प्रचार और तेज़ होगा तथा कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि सरकार और पंचायत राज संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग हैं और संविधान में सभी संस्थाओं की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय हैं।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि पंचायत, समिति और जिला परिषद अपने निर्धारित दायरे में कार्य करती हैं, जबकि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारियां अलग होती हैं। कई बार स्थानीय निकाय ऐसे वादे कर देते हैं जिन्हें उनके अधिकार क्षेत्र और बजट के चलते पूरा करना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि चुनावों में विकास मुख्य मुद्दा है और सभी संस्थाओं को अपने अधिकार और उपलब्ध बजट के अनुसार कार्य करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.