Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क के लिए हिमाचल प्रदेश का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेहतर क्रियान्वयन और योजना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी।

यह सम्मान 9 मई को सिहोर में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रदेश को 46 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली है, जबकि पीएमजीएसवाई-4 के तहत 250 बस्तियों को जोड़ने के लिए 2247 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।लोक निर्माण मत्री ने कहा कि वर्ष 2000 से अब तक सभी सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर सड़क नेटवर्क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकसित किया गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डोडरा-क्वार, लाहौल स्पीति, छोटा और बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष आभार भी जताया।

जिला परिषद चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उतारे जाने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सामान्य तौर पर ये चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाते, बल्कि विचारधारा के आधार पर चुनाव होते हैं। हालांकि कांग्रेस इस विषय पर पार्टी स्तर पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेगी।मंडी और अन्य क्षेत्रों में लोगों द्वारा नामांकन न भरने और चुनाव बहिष्कार को लेकर मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में नगर निगम बनने के बाद टैक्स बढ़ने जैसी समस्याओं को लेकर लोगों की मांगें सामने आती रही हैं। सरकार लोगों से संवाद करेगी और जरूरत पड़ने पर भविष्य में निर्णय लिया जाएगा। पंजाब में हुए ब्लास्ट और उस पर लगाए जा रहे राजनीतिक आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है और पूरी जानकारी के बिना कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं, बंगाल चुनाव के बाद हिंसा के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है और उसी के तहत नई सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के पास कोर्ट जाने का विकल्प खुला है। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही तथ्यों के साथ इस मामले को उठा चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जहां कांग्रेस ने बंद करवा दिया था विकास, आज उन्हीं गलियों में वोट मांगने आ रहे उनके नेता

जहां कांग्रेस ने बंद करवा दिया था विकास, आज उन्हीं गलियों में वोट मांगने आ रहे उनके नेता

मंडी, धर्मवीर -:प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनावों के लेकर जारी वचनबद्धता पत्र के बाद बुधवार को भाजपा ने भी शहरी की जनता के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी सहित...
Summer Express - पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...
Summer Express - नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Summer express/शिमला, संजू -:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर दिया है और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों छात्रों...
Summer Express - मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मैक्लोडगंज में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की डेसमंड टूटू लेगेसी फाउंडेशन की सीईओ जेनेट जॉब्सन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दलाई लामा और दिवंगत आर्चबिशप डेसमंड टूटू की मित्रता को दुनिया के लिए प्रेरणा बताया। जेनेट जॉब्सन ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने हमेशा करुणा,...
Summer Express - भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करन दलाल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में बनी भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है, जो आम जनता और किसानों के जीवन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.