Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम चुनाव: एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने संभाली कमान, संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

अंबाला। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत स्वयं मैदान में उतरे और कई संवेदनशील व प्रमुख मतदान केंद्रों का दौरा किया।

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सुबह से ही गांव घेल, नसीरपुर, आईटीआई अंबाला शहर, जीआरएसडी कॉलेज, सरकारी स्कूल प्रेम नगर, एएस हाई स्कूल, गांव काकरू और मंडोर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के आदेश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की और लोगों से बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है और पुलिस प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।एसपी शेखावत ने साफ कहा कि चुनावी माहौल खराब करने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलेभर में क्विक रिस्पांस टीम (QRT), कमांडो रिजर्व और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।अंबाला पुलिस की सतर्कता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी रही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.