Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टे पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी-पंजाब के मुख्य सप्लायर दबोचे

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केवल स्थानीय स्तर पर नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश में बैठे बड़े सप्लायरों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन को तोड़ने का काम किया है।

गोलू और थॉमस मसीह गिरफ्तार, 25 बड़े ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

एएसपी अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहड़ू थाना में दर्ज अभियोग संख्या 31/2026 की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मामले में सबसे पहले रोहड़ू निवासी पिंकू राम और टिक्कर निवासी सुनील पुहारता को 53 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस की जांच उत्तर प्रदेश के बिजनौर तक पहुंची, जहां से 12 अप्रैल को आरोपी सलमान हैदर को गिरफ्तार किया गया।जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर थोमस मसीह को 9 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थोमस मसीह ही हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई करने वाला बड़ा सप्लायर था।

वहीं, कोटखाई थाना में दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ के मुख्य सप्लायर ‘गोलू’ को भी गिरफ्तार किया है। इस केस में पुलिस ने पहले रमणजीत सिंह निवासी मोहाली और रुबल चौहान निवासी कोटखाई को एक पिस्टल, दो गैस सिलेंडर पिस्टल तथा मेथ क्रिस्टल/आइस और हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान रमणजीत ने खुलासा किया कि उसने यह नशीला सामान चंडीगढ़ के दड़ूमाजरा निवासी गोलू से खरीदा था। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर शिमला पुलिस ने 10 मई 2026 को आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया।एएसपी अभिषेक ने बताया कि शिमला police द्वारा जांच की गुणवत्ता में सुधार के कारण इस वर्ष अब तक 33 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तुलना करें तो वर्ष 2024 में केवल 4 और 2025 में 7 मुख्य सप्लायर पकड़े गए थे। उन्होंने बताया कि 2026 में अब तक 25 बड़े ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि 2024 में केवल 1 और 2025 में 4 नेटवर्क तोड़े गए थे।उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल तक फैले नेटवर्क की सप्लाई चेन को तोड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। अब पुलिस केवल छोटे पेडलरों पर नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाले मुख्य सरगनाओं पर फोकस कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में बोले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; नशे के खिलाफ अब तक 196 केस दर्ज, 211 गिरफ्तार

Summer express/मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में चंडीगढ़ ने देश में अगुवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन कानूनों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में चंडीगढ़...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत /चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा...

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.