Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी की बेटियों ने बढ़ाया मान,10वीं बोर्ड मेरिट में अलीशा तीसरे और अनन्या नौवें स्थान पर

मंडी , धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में मंडी जिला की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की छात्रा अलीशा ठाकुर ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या कटोच ने मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्राओं की सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की मेधावी छात्रा अलीशा ठाकुर एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रकाश चंद ट्रक चालक हैं, जबकि माता घर पर सिलाई का कार्य कर परिवार का सहयोग करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अलीशा ने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अलीशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया है। उनका सपना भविष्य में UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। स्कूल की चेयरमैन श्रुति वर्मा ने अलीशा को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।

वहीं सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या कटोच ने 700 में से 691 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास, गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया। उनका भी लक्ष्य भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। अनन्या के पिता सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं, जबकि माता निजी विद्यालय में अंग्रेज़ी व्याख्याता हैं।विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और संकल्प के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.