Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम की अपील पर अंबाला में मिली-जुली प्रतिक्रिया, व्यापारियों और आम लोगों ने रखी अपनी राय

Summer express/अंबाला-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन के बाद अंबाला में लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की कि यदि बहुत जरूरी न हो तो अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें, खाने-पीने की चीजों में विशेष रूप से तेल का कम इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा यात्रा मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन से करें ताकि पेट्रोल और डीजल की बचत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर “वर्क फ्रॉम होम” को भी अपनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री की इस अपील को लेकर अंबाला के व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे देशहित में लिया गया जरूरी कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इससे छोटे व्यापारियों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सोने के कारोबार से जुड़े सर्राफ व्यापारी शीशपाल भोला ने प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करते हुए कहा कि पहले से ही सोने की बढ़ती कीमतों के कारण लोग खरीदारी में सावधानी बरत रहे हैं। उनका कहना है कि यदि प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक स्थिति और भविष्य को देखते हुए यह अपील की है तो निश्चित रूप से इसमें देश का हित छिपा है। उन्होंने कहा कि देश पहले भी कई कठिन परिस्थितियों से गुजरा है और उस समय देशवासियों ने सरकार का साथ दिया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि संकट के समय देशहित सर्वोपरि होता है और जनता को सरकार के साथ खड़ा रहना चाहिए।वहीं दूसरी ओर किरयाना और अन्य कारोबार से जुड़े दुकानदारों ने इस अपील को लेकर चिंता भी जाहिर की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि लोग खरीदारी कम करेंगे और खर्चों में कटौती करेंगे तो इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। दुकानदारों के अनुसार पहले ही बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है और ऐसे में यदि लोग जरूरत की चीजों की खरीद भी कम कर देंगे तो छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

कुछ दुकानदारों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत जरूरी है, लेकिन आम आदमी के लिए रोजमर्रा के कामों में वाहन का इस्तेमाल करना मजबूरी भी है। कई लोगों को रोज दुकान, नौकरी या अन्य कामों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और हर जगह मेट्रो जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों के सामने व्यवहारिक दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी लोगों की राय अलग-अलग नजर आई। कुछ लोगों का कहना है कि घर से काम करना हर क्षेत्र में संभव नहीं है और लगातार घर में रहकर काम करने से मानसिक दबाव और अकेलेपन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के सुझावों को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यदि देश किसी चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है तो हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सहयोग करे।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए कई फैसले पहले भी देशहित में साबित हुए हैं और इस बार भी जनता सरकार के साथ खड़ी है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए जिससे देशहित के साथ-साथ व्यापार और आम लोगों की जरूरतें भी प्रभावित न हों।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया बैग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने अपनी ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुनील...

पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तीन जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट

Summer express, लुधियाना | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों...

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.