Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में ऐतिहासिक पहल: सदर बाजार चौक और निकलसन रोड का नाम होगा महाराणा प्रताप के नाम पर

Summer express/अंबाला -:अंबाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सदर बाजार चौक का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौक” तथा निकलसन रोड का नाम “महाराणा प्रताप रोड” किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में नगर परिषद अंबाला सदर के कार्यकारी अधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह निर्णय हाल ही में सदर बाजार चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के बाद लिया गया है। 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मंत्री अनिल विज ने इस प्रतिमा का लोकार्पण किया था। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।प्रतिमा को विशेष रूप से पंचधातु से तैयार किया गया है। करीब साढ़े 12 फुट ऊंची और लगभग 16 क्विंटल वजनी इस प्रतिमा में महाराणा प्रताप अपने प्रिय अश्व चेतक पर सवार दिखाई देते हैं। उनके हाथ में भाला दर्शाया गया है, जो वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है। इस प्रतिमा का निर्माण जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती ने किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के लिए लगभग 50 लाख रुपये की राशि मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से उपलब्ध करवाई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह निर्णय न केवल ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देगा, बल्कि युवाओं को भी देशभक्ति और शौर्य की प्रेरणा प्रदान करेगा। नगर परिषद द्वारा नाम परिवर्तन की प्रक्रिया जल्द पूरी किए जाने की संभावना है, जिसके बाद शहर के प्रमुख स्थान महाराणा प्रताप के नाम से पहचाने जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.