Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा  ने नीट परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत और कठिन तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनके सपनों को झटका पहुंचाया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि देशभर में करीब 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, जबकि हिमाचल प्रदेश से लगभग 32 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में सबसे अधिक परीक्षार्थी थे और धर्मशाला में भी करीब दो हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। उनके अनुसार, परीक्षा रद्द होने के बाद विद्यार्थी मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं।उन्होंने कहा कि कई छात्र घरों से दूर रहकर कोचिंग संस्थानों में तैयारी करते हैं और अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक दबाव झेलते हैं। ऐसे में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के बिना इस तरह की घटनाएं संभव नहीं हैं और निष्पक्ष जांच जरूरी है।राज्यसभा सांसद ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष समिति से करवाई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.