Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने विकास और सुविधाओं पर फोकस करते हुए जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने बुधवार को अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा  ने पत्रकार वार्ता कर पार्टी की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को विस्तार से रखा। उनके साथ कांगड़ा के विधायक पवन काजल  भी मौजूद रहे।

सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा धर्मशाला को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है।भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें स्मार्ट पार्किंग सुविधाओं का विस्तार, 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास और प्रमुख बाजारों के सौंदर्यीकरण जैसे बिंदु प्रमुख हैं। इसके अलावा शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग, ई-टैक्सी सेवा तथा यातायात दबाव कम करने के लिए विशेष प्लान तैयार करने की बात भी कही गई है।पार्टी ने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई योजनाओं का उल्लेख किया है। महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विस्तार, फुटबॉल अकादमी और मल्टी स्पोर्ट्स जोन विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने की दिशा में भी योजनाएं शामिल की गई हैं।इसके अतिरिक्त बेसहारा पशुओं के लिए शरण स्थल, नालियों के सुधार, वेंडिंग जोन विकसित करने और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों को भी विजन डॉक्यूमेंट में प्राथमिकता दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.