Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में फार्म हाउस पर फायरिंग की अफवाह से हड़कंप, पुलिस जांच के बाद बोली — “कोई घटना नहीं हुई”

Summer express/करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल जिले में मंगलवार देर रात उस समय हलचल मच गई जब सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरु प्रताप सिंह कंग के फार्म हाउस के बाहर फायरिंग होने की खबर तेजी से वायरल होने लगी। वायरल पोस्टों में दावा किया गया कि गोदर-डाचर रोड स्थित फार्म हाउस के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर ली गई। हालांकि पुलिस जांच में अब तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की चर्चा फैलते ही आसपास के गांवों में लोगों के बीच दहशत और उत्सुकता का माहौल बन गया। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित और रिश्तेदार फार्म हाउस के बाहर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही मीडिया टीमें भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन परिवार के सदस्यों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। परिवार की चुप्पी के कारण लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं और मामला देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा।मामले की जानकारी मिलने पर निसिंग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच की।थाना प्रभारी ने बातचीत में साफ कहा कि मौके पर फायरिंग जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे गोली चलने की पुष्टि हो सके। अधिकारियों ने यह भी बताया कि परिवार की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत या शिकायत संबंधी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

गांव के पूर्व सरपंच जोगा सिंह ने भी वायरल खबरों को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि गांव में कोई फायरिंग नहीं हुई और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह भ्रामक हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे शेयर न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक डर और भ्रम का माहौल बनता है।हालांकि पुलिस ने मामले को अफवाह बताया है, फिर भी सोशल मीडिया पर गैंग के नाम से वायरल हो रहे संदेशों को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया।देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्त और जांच करती रही।अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रामक जानकारी फैलाने के पीछे कौन लोग हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.