Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

धर्मशाला पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री, IPL मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का बढ़ाया हौसला

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

भगवंत मान ने कहा कि NEET परीक्षा रद्द होना सरकार की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि लाखों बच्चे दिन-रात मेहनत करते हैं, बड़े सपने देखते हैं कि वे अपने परिवार की किस्मत बदलेंगे, लेकिन जब पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द होती है तो बच्चों का दिल टूट जाता है। उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं हुआ है। 2017, 2021, 2024 और अब 2026 में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। हर बार CBI जांच होती है, गिरफ्तारियां होती हैं और कुछ समय बाद आरोपी बेल पर बाहर आ जाते हैं। यह पूरा पेपर लीक माफिया बन चुका है।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा की डबल इंजन और ट्रिपल इंजन सरकारें हैं, वहीं इस तरह के पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पेपर फूटा, सपना टूटा… देश का सिस्टम एक पेपर भी सही तरीके से नहीं करवा पा रहा।”इस दौरान भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाकर खुद विदेश दौरों पर निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति जनता को बताई जानी चाहिए।

भगवंत मान ने कहा, “प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि देश में तेल की स्थिति क्या है, सोने का भंडार कितना है और आखिर हर चीज पर पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं। किसी दूसरे देश ने ऐसी पाबंदियां नहीं लगाई हैं। युद्ध का बहाना बनाया जा रहा है, जबकि देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही खस्ता हालत में है।”

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में तस्करों को जेल भेजा जा रहा है और जल्द ही पंजाब नशे से मुक्ति की ओर बढ़ेगा।आईपीएल में धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को लेकर भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के स्पोर्ट्स मिनिस्टर भी हैं और अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.