Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोहित शर्मा का नामांकन मंजूर, चमनेड़ वार्ड में बदले चुनावी समीकरण

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के पंचायत चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चमनेड़ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान का नामांकन आखिरकार मंजूर कर लिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद अपने पहले फैसले पर पुनर्विचार करते हुए यह निर्णय लिया।

दरअसल, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रोहित शर्मा के खिलाफ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार का सरकारी भूमि पर कब्जा है और इस भूमि को नियमित करवाने के लिए उनके दादा ने वर्ष 2002 में राजस्व विभाग में आवेदन किया था। इसी आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था।इसके बाद रोहित शर्मा ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को पूरे प्रकरण पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार शाम विधायक आशीष शर्मा अपने समर्थकों और अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा हाई कोर्ट के आदेश की प्रति अधिकारियों को सौंपी गई।काफी देर तक चली कानूनी चर्चा और दस्तावेजों की जांच के बाद देर रात रिटर्निंग अधिकारी संजीत सिंह ने रोहित शर्मा का नामांकन स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्हें चुनाव चिन्ह ‘छाता’ भी आवंटित कर दिया गया।विधायक आशीष शर्मा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत नामांकन खारिज किया गया था, लेकिन अब न्याय मिला है। रोहित शर्मा के चुनाव मैदान में बने रहने से चमनेड़ वार्ड का राजनीतिक मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

जाट धर्मशाला में चौपाई महामेले का आयोजन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की शिरकत

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल स्थित जाट धर्मशाला में जाट समाज विकास समिति की ओर से “चौपाई महामेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और पूर्व विधायक दीपक मंगला  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के बीच अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूर्व मंत्री असीम गोयल आज अपने भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर...
Summer Express - फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:फरीदाबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य, कहा- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कूटनीतिक मोर्चे पर केंद्र सरकार की नीतियां प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं, जिसका सीधा असर...
Summer Express - सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

सुरेंद्र चौहान की सेहब  कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील, बोले- एजीएम में होगा वेतन बढ़ोतरी पर फैसला

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में सेहब कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते कचरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अब वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। शहर के अलग-अलग वार्डों में फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.