Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार,मंत्री विपुल गोयल ने भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला-:फरीदाबाद के सेक्टर-7 में विकास कार्यों के शुभारंभ के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल  ने नगर निगम से जुड़े मामलों और जनहित के मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिशा बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर  द्वारा दिशा बैठक में जिन मामलों को उठाया गया, सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित कार्य किसके कार्यकाल में हुए और उसमें किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर काम कर रही है तथा भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र  के घर हुई चोरी की घटना पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। राव नरेंद्र प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिक नेता हैं और उनके घर चोरी होना चिंता का विषय है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों को ईंधन बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि यह अपील देशहित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट जैसे हालात बने हुए हैं, इसलिए भारत को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रोजमर्रा की जिंदगी में तेल, बिजली और अन्य संसाधनों की बचत को आदत बनाएं।इसके बाद मंत्री ने सेक्टर-7 में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम और पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होने और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.