Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोगिंद्रनगर में जश्न के बीच बेकाबू सांड ने मचाई दहशत, सात लोग घायल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:जोगिंद्रनगर में नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार शाम खुशी का माहौल अचानक भय और अफरातफरी में बदल गया। जीत का जश्न मना रहे समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच उस समय भगदड़ मच गई, जब एक बेकाबू सांड ने भीड़ पर हमला कर दिया। यह घटना पुलिस थाना के समीप स्थित राजकीय बाल पाठशाला के मुख्य द्वार के पास हुई, जहां मतगणना का कार्य संपन्न हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जश्न मना रहे थे। उसी दौरान अचानक एक सांड भीड़ में घुस आया और लोगों पर हमला करने लगा। देखते ही देखते सांड उग्र हो गया और मतगणना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई। हालांकि इस दौरान सात लोग सांड की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी राज सहित शहर के अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना ने कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी।घटना के दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए मौके से हटना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते लोग सतर्क न होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले आवारा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.