Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटन सीजन के चलते पुलिस अलर्ट, वीकेंड पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होते ही धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक कांगड़ा घाटी का रुख कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिला पुलिस ने वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया है। पिछले सप्ताह से शुरू की गई यह व्यवस्था इस सप्ताहांत भी जारी रखी गई है।

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को जाम और अन्य परेशानियों से राहत देना है। धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के दौरान वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे कई बार लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।जिला पुलिस द्वारा स्थापित डिजिटल पुलिस कंट्रोल रूम (डीपीसीआर) 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसके माध्यम से पूरे जिला, विशेषकर धर्मशाला और मैक्लोडगंज क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या यातायात संबंधी समस्या की जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम से तुरंत अलर्ट जारी किया जाता है और मौके पर कार्रवाई की जाती है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एंटीसेप्टर वाहनों की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.