Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साइकिल चलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा का संदेश

Summer express/चंडीगढ़-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने मंगलवार सुबह चंडीगढ़ में साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्यमंत्री सुबह-सुबह सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मुलाकात की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सहयोग की अपील की है और सभी नागरिकों को राष्ट्रहित में आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर विकसित भारत के संकल्प में सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करें।मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी ओर से एसओपी जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने का फैसला किया गया है।इस दौरान सुखना लेक पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की और उनके इस फिटनेस अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगा, तो हरियाणा और देश दोनों स्वस्थ और मजबूत बनेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.