Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने साथियों संग परिवार पर किया हमला

Summer express, फतेहाबाद । हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुश्तैनी जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ढाणी रामपुरा क्षेत्र में एक युवक पर अपने ही माता-पिता, भाई और बहन पर हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पीड़ित बुजुर्ग देशराज के अनुसार उनके पास करीब 10 एकड़ कृषि भूमि है। उनका बड़ा बेटा मंगत पिछले काफी समय से जमीन में आधा हिस्सा अपने नाम करवाने की मांग कर रहा था। करीब एक साल पहले शादी के बाद वह पत्नी के साथ अलग रहने लगा था। परिवार और पंचायत स्तर पर कई बार समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो सका।

आरोप है कि  रात करीब 11 बजे मंगत 15 से 20 हथियारबंद और नकाबपोश लोगों के साथ पिता के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और फिर घर पर पथराव शुरू कर दिया। उनके हाथों में लाठियां, डंडे और कस्सी जैसे हथियार थे।

हमलावरों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया तथा अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस हमले में देशराज, उनकी पत्नी प्रकाश कौर, मां प्यारो देवी, छोटे बेटे राजेंद्र और बेटी अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में नकाबपोश युवकों को पथराव और हमला करते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वारदात के बाद भी आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है।

सदर थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मुख्य आरोपी मंगत और उसके साथियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.