Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर के बस्ती शेख में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर हमला, हथियारबंद युवकों ने की तोड़फोड़

Summer express, जालंधर। जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। हथियारों से लैस कई युवकों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया और घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर के दरवाजों और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा घर के अंदर रखा घरेलू सामान और एलसीडी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपित पहले उनके करीबी थे और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहते भी थे, लेकिन किसी पुराने विवाद के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। परिवार का कहना है कि घटना से पहले लगातार संदिग्ध फोन कॉल आ रहे थे, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हो गई थी।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद करीब एक दर्जन युवक हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले घर के बाहर हंगामा किया और फिर जबरन अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद घर में टूटे हुए शीशे और बिखरा सामान हमले की गंभीरता को दर्शा रहा था।

इलाके के लोगों ने शोर सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.