Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सऊदी अरब से लौटे फतेहपुर के सतनाम सिंह बस में लूट का शिकार, नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को दिया अंजाम

Summer express ऊना,राकेश -:जिला ऊना के फतेहपुर निवासी सतनाम सिंह सऊदी अरब से भारत लौटने के बाद लूट का शिकार हो गए।जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में कार्यरत थे और बीते दिन ही अपने घर लौट रहे थे।दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने बस के माध्यम से हिमाचल के लिए सफर शुरू किया था। रास्ते में उनकी परिवार के सदस्यों से बातचीत भी हुई थी।उन्होंने परिजनों को नांगल पहुंचकर उन्हें लेने के लिए कहा था।इसके बाद अचानक सतनाम सिंह से संपर्क टूट गया, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो गए। बाद में बस कंडक्टर ने परिजनों को फोन कर बताया कि सतनाम सिंह की तबीयत बेहद खराब है और उन्हें ऊना बस स्टैंड से ले जाने को कहा। परिजन तुरंत ऊना पहुंचे, जहां सतनाम सिंह बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

परिजनों का आरोप है कि सतनाम सिंह को बस में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ खिलाया गया और इसके बाद उनके पास मौजूद कीमती सामान चोरी कर लिया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितनी नकदी या सामान गायब हुआ है, क्योंकि सतनाम सिंह अभी भी पूरी तरह होश में नहीं आए हैं।मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। पत्नी परवीन कुमारी के अनुसार डॉक्टरों ने सतनाम सिंह के शाम तक होश में आने की उम्मीद जताई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.